About us
Contact Us
Disclamer
Privacy Policy
Terms and Conditions
DMCA
Sign In
/
/
Upcoming TV Shows: छोटे पर्दे पर मचेगा धमाल! ‘बिग बॉस 20’ से ‘KBC’ तक, इन 7 बड़े शोज के साथ बदलेगी टीवी की दुनिया

Upcoming TV Shows: छोटे पर्दे पर मचेगा धमाल! ‘बिग बॉस 20’ से ‘KBC’ तक, इन 7 बड़े शोज के साथ बदलेगी टीवी की दुनिया

[inb_subtitle]

विज्ञापन

अभिजीत ठाकुर

Updated On: Apr 1, 2026, 6:16 PM IST

Published On: Apr 6, 2026, 7:57 AM IST

🔗 Link Copied!
🔗 Link Copied!

Top 7 Upcoming TV Shows 2026: अगर आप भी टीवी के शौकीन हैं और हर शाम अपने पसंदीदा शोज का इंतजार करते हैं, तो कुर्सी की पेटी बांध लीजिए! साल 2026 टीवी इंडस्ट्री के लिए किसी बड़े उत्सव से कम नहीं होने वाला है. एक तरफ जहां रियलिटी शोज का बादशाह ‘बिग बॉस’ अपने ऐतिहासिक 20वें सीजन के साथ दस्तक देने वाला है, वहीं दूसरी तरफ कुछ ऐसे नए कॉन्सेप्ट वाले शोज आ रहे हैं जो बिजनेस और ग्लैमर का तड़का लगाएंगे.

जी हां, हम आपको बताने जा रहे हैं उन बड़े रिएलिटी शोज़ और सीरियल के बारे में, जो आने वाले दिनों में आपके ड्राइंग रूम का माहौल बदलने वाले हैं,

1. ‘आइडियाबाज़’: अब बिजनेस की पिच पर लगेगा ग्लैमर का तड़का

हाल के सालों में ‘शार्क टैंक इंडिया‘ जैसे शोज ने भारत में स्टार्टअप कल्चर को घर-घर पहुंचाया है. इसी कड़ी में एक नया और अनोखा रियलिटी शो ‘आइडियाबाज’ आने वाला है. ये शो उन लोगों के लिए है जिनके पास शानदार बिजनेस आईडिया तो हैं, लेकिन उन्हें बड़े मंच की तलाश है. अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये शो साल के सेकंड हाफ में अगस्त के बाद ही अपने दूसरे सीजन के साथ टीवी पर कमबैक करेगा.

इस शो में देशभर के युवा बिजनेसमैन बड़े बिजनेस लीडर्स और टॉप लेवल के एक्जीक्यूटिव्स के सामने अपने बिजनेस आईडिया पिच करेंगे. शो की खास बात ये है कि यहां न केवल फंडिंग मिलेगी, बल्कि इंडस्ट्री के दिग्गज इन युवाओं को मेंटरशिप भी देंगे. अगर आप भी कुछ नया शुरू करने का सपना देखते हैं, तो ये शो आपकी प्रेरणा बन सकता है.

2. कलर्स टीवी पर होगा ‘बिग बॉस 20’ और ‘खतरों के खिलाड़ी’ का शोर

टीवी का सबसे विवादित और लोकप्रिय शो ‘बिग बॉस’ अपने 20वें सीजन के साथ वापस आ रहा है. चर्चा है कि इस बार घर का इंटीरियर किसी ‘फ्यूचरिस्टिक सिटी’ जैसा होगा और कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में टीवी जगत के साथ-साथ सोशल मीडिया के बड़े नाम भी शामिल होंगे. क्या इस बार भी सलमान खान ही होस्ट होंगे? इस पर सस्पेंस बरकरार है, लेकिन फैंस ने अभी से अपनी विशलिस्ट बनानी शुरू कर दी है. अब कौन से कंटेस्टेंट इसमें शामिल होने वाले हैं, ये जानने के लिए अगस्त का इंतजार करना पड़ेगा.

खतरों के खिलाड़ी: रोहित शेट्टी एक बार फिर अपने ‘खतरनाक’ कारनामों के साथ लौटने को तैयार हैं. डर और डेयर के इस खेल में इस बार स्टंट्स का लेवल काफी ऊपर होने वाला है. खबर है कि इस बार की शूटिंग के लिए किसी ऐसी जगह को चुना गया है जहां का तापमान खिलाड़ियों की हालत खराब कर देगा.

3. ‘सरू’: रिश्तों की एक नई दास्तां

फिक्शन शोज की बात करें तो ‘सरू’ नाम का नया शो जल्द ही टीवी पर दस्तक देने वाला है. इस शो की कास्ट काफी मजबूत नजर आ रही है. इसमें टीवी के पॉपुलर एक्टर शगुन पांडे, मोहन मटकर और अनुष्का मेरचंदे मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे. ये शो रिश्तों की पेचीदगियों और एक ऐसी लड़की की कहानी है जो अपनी सादगी से सबका दिल जीत लेती है. शगुन पांडे और अनुष्का की नई जोड़ी को स्क्रीन पर देखना फैंस के लिए काफी दिलचस्प होगा. ये शो अप्रैल में ऑन एयर हो सकता है.

4. इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 5: मंच पर दिखेगा टैलेंट का जलवा

डांस रियलिटी शोज के शौकीनों के लिए इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 5 जल्द ही फ्लोर पर जाने वाला है. इस शो ने पिछले चार सीजन में देश को बेहतरीन डांसर दिए हैं. सीजन 5 में जजों की कुर्सी पर कौन बैठेगा, इस पर अभी सस्पेंस है, लेकिन ऑडिशन की प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने वाली है. इस बार शो का टैगलाइन ‘टैलेंट का नेक्स्ट लेवल’ बताया जा रहा है, जिससे साफ है कि कॉम्पिटिशन काफी कठिन होने वाला है. डांस का ये शो इंडियन आइडल को रिप्लेस करेगा.

5. अमिताभ बच्चन और ‘केबीसी’: ज्ञान का सबसे बड़ा मंच

देश के करोड़ों लोगों के लिए कौन बनेगा करोड़पति केवल एक शो नहीं, बल्कि एक इमोशन बन गया है. अमिताभ बच्चन एक बार फिर अपनी कड़क आवाज में ‘देवियों और सज्जनों’ कहते हुए नजर आएंगे. इस बार केबीसी में कुछ नए लाइफलाइन्स और स्पेशल राउंड्स जोड़ने की बात कही जा रही है. शो की तैयारी जोरों पर है, रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और अगस्त में ये शो ऑन एयर हो सकता है.

6. ‘IGT’: हुनर का महाकुंभ

इंडियाज गॉट टैलेंट (IGT) एक ऐसा मंच है जहां कला की कोई सीमा नहीं होती. चाहे वो खतरनाक स्टंट्स हों, जादू हो या फिर अनोखा सिंगिंग परफॉर्मेंस, IGT में सब कुछ देखने को मिलता है. नए सीजन में देशभर के अनोखे टैलेंट को एक बार फिर अपनी पहचान बनाने का मौका मिलेगा. जजों के बीच की नोकझोंक और कंटेस्टेंट्स के दिल छू लेने वाले किस्से इस शो को और भी खास बनाएंगे. हालांकि ये शो सितम्बर अक्टूबर तक शुरू होगा.

 

Tag

Leave a Comment