About us
Contact Us
Disclamer
Privacy Policy
Terms and Conditions
DMCA
Sign In
/
/
Bhojpuri Song: पवन सिंह का वो गाना जो रिलीज के वक्त हुआ था फ्लॉप, फिर अचानक ही बना ब्लॉकबस्टर, यूट्यूब पर मिला सैकड़ों मिलियन व्यूज

Bhojpuri Song: पवन सिंह का वो गाना जो रिलीज के वक्त हुआ था फ्लॉप, फिर अचानक ही बना ब्लॉकबस्टर, यूट्यूब पर मिला सैकड़ों मिलियन व्यूज

[inb_subtitle]

विज्ञापन

अभिजीत ठाकुर

Updated On: Apr 1, 2026, 6:17 PM IST

Published On: Apr 6, 2026, 8:02 AM IST

🔗 Link Copied!
🔗 Link Copied!

Bhojpuri Song: भोजपुरी इंडस्ट्री में कई सारे गानों की लिरिक्स को लेकर विवाद होता रहता है, लेकिन देखा जाए तो लोग इन गानों को पसंद भी करते हैं. भोजपुरी गानों में से एक गाना ऐसा भी है, जो कि केवल देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी लोगों का पसंदीदा है. इस गाने को पावर स्टार पवन सिंह ने गाया है, हालांकि उनका कई सारा गाना लोगों के बीच पॉपुलर है, लेकिन एक शो में पवन सिंह ने अपने पसंदीदा गाने के बारे में बात करते हुए हैरान करने वाला खुलासा किया था.

भोजपुरी इंडस्ट्री में आज जिस गाने का नाम लेते ही लोग झूमने लगते हैं, वो कभी रिलीज के समय पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया गया था. हम बात कर रहे हैं पावर स्टार पवन सिंह के सुपरहिट गाने ‘लॉलीपॉप लागेलू’ की, जिसने बाद में ऐसा इतिहास रचा कि देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी इसकी धूम मच गई. पवन सिंह ने एक शो में खुद इस गाने का जिक्र करते हुए बताया था कि ये गाना रिलीज के वक्त फ्लॉप साबित हो गया था.

शुरू में हो गया था फ्लॉप

शुरुआत में इस गाने को वैसी सफलता नहीं मिली, जैसी उम्मीद की जा रही थी. रिलीज के वक्त न तो ये गाना बड़े स्तर पर प्रमोट हुआ और न ही इसे तुरंत दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला. लेकिन कहते हैं ना, असली टैलेंट को पहचान मिलने में वक्त जरूर लगता है, कुछ ऐसा ही हुआ इस गाने के साथ. धीरे-धीरे ‘लॉलीपॉप लागेलू’ लोगों की जुबान पर चढ़ने लगा. शादियों, पार्टियों और फंक्शन्स में यह गाना बजने लगा और देखते ही देखते ये हर जगह छा गया.

मिलियन में है गाने के व्यू

पवन सिंह ने लाफ्टर शेफ्स 3 में इस बात का खुलासा किया था, उन्होंने बताया कि साल 2007 में रिलीज हुए इस गाने के सभी कैसेट फ्लॉप थे, लेकिन अचानक से ही लोगों के बीच इस गाने की चर्चा होने लगी. देखते ही देखते हर जगह ये गाना सुनाई देने लगा और वर्ल्डवाइड हिट हो गया. गाने को 2009 में फिल्म प्रतिज्ञा में फिल्माया गया था. गाने को यूट्यूब पर साल 2015 में रिलीज किया गया आज की तारीख में इसे 273 मिलियन व्यू हैं.

 

Tag

Leave a Comment