About us
Contact Us
Disclamer
Privacy Policy
Terms and Conditions
DMCA
Sign In
/
/
Dhurandhar 2: प्रियंका चोपड़ा को कैसी लगी रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’? 1400 करोड़ कमा चुकी फिल्म पर दिया ऐसा रिएक्शन

Dhurandhar 2: प्रियंका चोपड़ा को कैसी लगी रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’? 1400 करोड़ कमा चुकी फिल्म पर दिया ऐसा रिएक्शन

[inb_subtitle]

विज्ञापन

अभिजीत ठाकुर

Updated On: Apr 4, 2026, 7:06 PM IST

Published On: Jul 31, 2026, 2:34 PM IST

🔗 Link Copied!
🔗 Link Copied!

Priyanka Chopra On Dhurandhar 2: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और डायरेक्टर आदित्य धर ने अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘धुरंधर 2’ के जरिए इतिहास रच दिया है. भारत की चौथी और बॉलीवुड की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का रिकॉर्ड इस पिक्चर ने अपने नाम कर लिया है. हर तरफ सिर्फ इसी फिल्म और इसके सितारों की बातें हो रही हैं. कई बड़े स्टार्स ने भी इस पिक्चर की तारीफ की है. अब बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का इस फिल्म पर रिएक्शन आया है. प्रियंका को भी ये फिल्म पसंद आई है.

प्रियंका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर ‘धुरंधर 2’ को लेकर एक पोस्ट किया है. उन्होंने लिखा, “मुबारक हो मेरे दोस्त रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, सारा अर्जुन, राकेश बेदी और आदित्य धर.” फिल्म की सफलता को लेकर प्रियंका ने तमाम स्टार्स को तो बधाई दी है, साथ ही उन्होंने आदित्य धर की अलग से भी तारीफ की

प्रियंका ने आदित्य धर के लिए क्या कहा?

प्रियंका ने लिखा, “आदित्य, आप एक ऐसे आदमी हैं, जो एक मिशन पर है. ‘धुरंधर’ हर मायने में शानदार फिल्म है. आप सभी की कलात्मकता के लिए शुक्रिया.” प्रियंका और रणवीर एक साथ कई फिल्मों में काम कर चुके हैं. जब-जब दोनों पर्दे पर साथ आए हैं, दोनों ने कमाल किया है. एक साथ दोनों की कुछ फिल्में हैं- गुंडे, बाजीराव मस्तानी, गोलियों की रासलीला रामलीला.

Priyanka Chopra On Dhurandhar 2

प्रियंका चोपड़ा का पोस्ट

पहले पार्ट से आगे निकली ‘धुरंधर 2’

‘धुरंधर’ का पहला पार्ट भी लोगों को काफी पसंद आया था. फिल्म ने लाइफटाइम दुनियाभर से 1300 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. ‘धुरंधर 2’ इससे आगे निकल चुकी है. ये लेटेस्ट फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. सिर्फ 13 दिनों में वर्ल्डवाइड इस पिक्चर ने 1435 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म एक के एक बाद रिकॉर्ड बनाते जा रही है. देखना दिलचस्प होगा कि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म कलेक्शन का आंकड़ा कहां तक जाता है.

प्रियंका चोपड़ा की अपकमिंग फिल्म

बहरहाल, प्रियंका की बात करें तो वो साल 2019 के बाद से किसी भी इंडियन फिल्म में नहीं दिखी हैं. उनकी आखिरी भारतीय फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ थी. उसके बाद से वो हॉलीवुड प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं. हालांकि, उन्होंने इंडियन सिनेमा में अपनी वापसी की तैयारी कर ली है. वो साउथ सुपरस्टार महेश बाबू और डायेक्टर एसएस राजामौली के साथ ‘वाराणसी’ नाम की एक फिल्म पर काम कर रही हैं. उनकी ये फिल्म 7 अप्रैल 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

 

Tag