About us
Contact Us
Disclamer
Privacy Policy
Terms and Conditions
DMCA
Sign In
/
/
Saba Ibrahim: दीपिका कक्कड़ की ननद के रेस्टोरेंट पर लगा ताला, LPG की किल्लत से परेशान सबा इब्राहिम

Saba Ibrahim: दीपिका कक्कड़ की ननद के रेस्टोरेंट पर लगा ताला, LPG की किल्लत से परेशान सबा इब्राहिम

[inb_subtitle]

विज्ञापन

अभिजीत ठाकुर

Updated On: Apr 1, 2026, 6:40 PM IST

Published On: Apr 6, 2026, 7:49 AM IST

🔗 Link Copied!
🔗 Link Copied!

Saba Ibrahim Restaurant Mumbai: टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम की छोटी बहन सबा इब्राहिम ने बीते दिनों रमजान के दौरान बीच हाईवे पर इफ्तार करने को लेकर सुर्खियां बटोरी थीं. अब एक बार फिर सबा चर्चा में आ गई हैं, लेकिन इस बार वजह उनका कोई व्लॉग नहीं है बल्कि बिजनेस है. हाल ही में अपने फॉलोअर्स के साथ एक दिल तोड़ने वाली खबर शेयर की. कंटेंट क्रिएटर और यूट्यूबर सबा ने अपने बिजनेस को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है. दरअसल, सबा ने अपने एक रेस्टोरेंट को बंद करने का फैसला लिया है, जिसकी जानकारी उन्होंने खुद अपने हालिया व्लॉग में दी. LPG की किल्लत से उनके रेस्टोरेंट का काम ठप पड़ गया. इसी वजह से उन्होंने कुछ वक्त के लिए अपना रेस्टोरेंट बंद कर दिया है.

दीपिका कक्कड़ की ननद सबा इब्राहिम पॉपुलर यूट्यबर हैं. हाल ही में सबा ने मुंबई और दिल्ली में अपना रेस्टोरेंट खोला था, जिसका नाम उन्होंने ‘खुशामदीद’ रखा था. हालांकि, अब उन्हें अपना रेस्टोरेंट बंद करना पड़ गया है. सबा ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया कि LPG की चल रही कमी के चलते वो मुंबई के मीरा रोड पर स्थित अपना रेस्टोरेंट ‘खुशामदीद’ बंद कर रही हैं. सबा और उनके पति खालिद ने अपने YouTube व्लॉग में बताया कि LPG की समस्या के अलावा, एक और वजह ने उन्हें रेस्टोरेंट को कुछ समय के लिए बंद करने पर मजबूर कर दिया है.

सबा ने क्यों बंद किया रेस्टोरेंट?

सबा और खालिद ने YouTube पर बताया कि उन्हें ये मुश्किल फैसला क्यों लेना पड़ा. खालिद ने कहा, ये बहुत दुख की बात है, लेकिन हमें अपना रेस्टोरेंट बंद करना पड़ रहा है. हमें सिलेंडर मिलने में बहुत दिक्कत हो रही है, बहुत कम सिलेंडर ही हम तक पहुंच पा रहे हैं. दूसरी बात, जब हमने ये जगह बनवाई थी, तो हमने दीवार और लकड़ी के स्ट्रक्चर के बीच थोड़ी जगह छोड़ दी थी, जिससे जगह सुंदर लगे. लेकिन उसी वजह से रेस्टोरेंट में चूहे आ रहे हैं. जब खालिद ने ये देखा, तो उन्होंने 15 दिनों के लिए रेस्टोरेंट बंद करने का फैसला किया. ये एक बहुत बड़ा फैसला था जो हमें लेना पड़ा.”

“जल्द निकाल लेंगे दूसरा रास्ता”

LPG की कमी के बारे में बात करते हुए सबा ने आगे कहा, “हमें सिलेंडर नहीं मिल रहे हैं. जब से खालिद मौदहा गए हैं, तब से वो लगातार टेंशन में हैं. हर कोई इस समस्या का सामना कर रहा है. हमारे आस-पास के रेस्टोरेंट भी 2-3 दिनों से बंद हैं. हम जल्द ही कोई न कोई रास्ता निकाल लेंगे, लेकिन अभी के लिए हम इसे बंद कर रहे हैं. साथ ही, हो सकता है कि आपको ‘खुशामदीद’ का वो रूप दोबारा देखने को न मिले, जो आपने पहले देखा था.”

सबा कहती हैं, “हम पिछले कुछ दिनों से इस फैसले पर सोच रहे थे और फाइनेंस पर काम कर रहे थे. हम अपनी बदनामी नहीं करवाना चाहते और न ही अपने कस्टमर्स को कोई तकलीफ देना चाहते हैं. रेस्टोरेंट बंद करने से हमें नुकसान होगा. हम कुछ स्टाफ को दिल्ली भेज रहे हैं; हम उन्हें घर नहीं भेज रहे हैं, क्योंकि उन्हें भी अपना घर चलाना है.”

 

Tag

Leave a Comment