About us
Contact Us
Disclamer
Privacy Policy
Terms and Conditions
DMCA
Singn In
/
/
Ram Charan Peddi: 8 महीने रोज ट्रेनिंग, नॉनवेज से परहेज…पेड्डी में इस तरह ‘पहलवान’ बने राम चरण

Ram Charan Peddi: 8 महीने रोज ट्रेनिंग, नॉनवेज से परहेज…पेड्डी में इस तरह ‘पहलवान’ बने राम चरण

[inb_subtitle]

विज्ञापन

अभिजीत ठाकुर

Published On: Apr 1, 2026, 6:27 PM GMT+0000

Updated On: Apr 6, 2026, 8:04 AM GMT+0000

साउथ स्टार राम चरण इन दिनों अपनी अगली फिल्म ‘पेड्डी’ को लेकर सुर्खियों में हैं. ये इस साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है. फिल्म में जान्हवी कपूर और जगपति बाबू भी अहम किरदार निभाते नज़र आएंगे. फिल्म का अच्छा बज़ भी देखा जा रहा है. अब इसके निर्देशक बुची बाबू सना ने इस फिल्म के लिए राम चरण ने किस तरह अपना ट्रांसफॉर्मेशन किया, उस बारे में खुलासा किया है. फिल्म में राम चरण पेड्डी पहलवान के तौर पर नज़र आ रहे हैं.

फिल्म में राम चरण ने जो लुक अपनाया है, उसे हासिल करने के लिए उन्होंने खूब मेहनत की है. इस बारे में डायरेक्टर बुची बाबू सना ने बताया है. उन्होंने राम चरण की कड़ी ट्रेनिंग प्रोसेस के बारे में भी जानकारी दी है. वो कहते हैं, “उन्होंने इसके लिए कड़ी मेहनत की है. करीब 8 महीनों तक लगातार रोज़ ट्रेनिंग कर के उन्होंने पहलवान जैसा शरीर बनाया.”

नॉन वेज खाने से किया परहेज़

बुची बाबू सना ने ये भी बताया कि राम चरण ने इस दौरान अलग ही लेवल का डिसिप्लिन फोलो किया. इस दौरान वो अयप्पा दीक्षा का पालन भी कर रहे थे और उन्होंने नॉन वेज खाना खाने से पूरी तरह से परहेज़ किया. बुची बाबू सना ने बताया, “हर पहलवान मुगदार के साथ ट्रेनिंग करता है. पेड्डी में उनके कैरेक्टर का गदा के साथ एक खास कनेक्शन है, इसी का उन्होंने वर्कआउट के दौरान इस्तेमाल भी किया.

पेड्डी के गाने हुए हिट

अब तक फिल्म पेड्डी के दो गाने रिलीज़ हो चुके हैं. पहले ‘चिकिरी चिकिरी’ गाना आया, जिसे अब तक तमाम प्लैटफॉर्म्स पर 200 मिलियन व्यूज़ मिल चुके हैं. फिल्म के दूसरे गाने ‘राय राय रा रा’ को भी 47 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है. फिल्म में एआर रहमान ने संगीत दिया है. बुची बाबू सना इसके निर्देशक के साथ साथ इसके राइटर भी हैं. फिल्म में राम चरण, जान्हवी, जगपति के अलावा दिव्येंदु शर्मा भी नज़र आएंगे. फिल्म 30 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के लिए तैयार है.

 

Tag